सोल। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी संयुक्त नौसैन्य अभ्यास से पहले उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है। यह बात आज एक सरकारी सूत्र के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई।
अमेरिकी नौसेना ने कल कहा था कि आगामी सप्ताह में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान इस नौसैन्य अभ्यास का नेतृत्व करेगा। इस अभ्यास के जरिए अमेरिका, उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी सैन्य क्षमता का फिर से प्रदर्शन करेगा। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के चलते दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


