बारडोली/गुजरात। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अगर कश्मीर के मामले को सरदार पटेल को सौंपा होता तो आज यह कोई समस्या नहीं होता और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा रहा होता। उन्होंने कहा कि लेकिन कश्मीर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका हल होकर रहेगा और इसे दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकेगी।



















