अमरीका के एक वरिष्ठ जनरल शाॅन लारकीन ने, जो नेशनल एयर एंड स्पेस इंटेलीजेंस सेंटर के प्रमुख हैं, सीबीएस चैनल को बताया कि उत्तरी कोरिया के पास इतने संसाधन हैं कि वह अमरीका के हर राज्य को निशाना बना सकता है।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि अमरीका के सभी 48 राज्य ख़तरे में हैं, कहा कि इस साल गर्मियों के मौसम में उत्तरी कोरिया ने जो मीज़ाइल परीक्षण किया उससे पता चल गया कि वह अमरका पर हमला करने में सक्षम है।

















