सऊदी अरब ने लेबनान की सरकार से कहा है कि हिज़्बुल्लाह को निंयत्रण में रखने के लिए कुछ बड़े क़दम उठाए। रविवार को फ़ार्स खाड़ी मामलों के सऊदी मंत्री सामिर अल-सबहान ने सऊदी अरब के ख़िलाफ़ हिज़्बुल्लाह की लड़ाई पर चुप्पी साधने के लिए लेबनान सरकार की निंदा की।

सऊदी मंत्री का कहना था कि इस मुद्दे पर लेबनानी सरकार और जनता की चुप्पी हैरान करने वाली है।
लेबनान की सरकार ने सबहान की इस टिप्पणी पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।
Pages: 1 2


















