9 साल 4 महीने और 28 दिन बाद फिर ये सवाल पूछा जा रहा है कि आरुषि और हेमराज को किसने मारा? आप सोचते रहिए और शक करते रहिए. पर सच्चाई यही है कि आरुषि केस को किसी और नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने मारा है.

कहानियों के पुलिदों पर जब जबरदस्ती सबूत खड़ा करने की कोशिश हो तो अंजाम यही होता है. हालात को कहानी और कहानी को सच बता कर जब कोई केस खड़ा किया जाता है, तब हश्र यही होता है. अब ढूंढिए नौ साल बाद फिर से आरुषि और हेमराज के कातिल को.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


