– आईएस से जुड़े कुछ ट्विटर अकाउंट्स पर मैनचेस्टर हमले को हैशटेग कर मैसेज पोस्ट किए गए। इनमें से कुछ में कहा गया कि ये हमला सीरिया और इराक में हवाई हमलों का बदला है।
हमला कब और कहां हुआ?
– हमला मैनचेस्टर एरिना में टिकट विंडो के पास हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि ब्लास्ट तब हुआ, जब शो में आखिरी गाने पर परफॉर्मेंस चल रहा था। ब्रिटेन में उस वक्त रात के करीब 10:35 बज रहे थे।
– इस एरिना के पास विक्टोरिया रेलवे स्टेशन है। वहीं पास में नेशनल फुटबॉल म्यूजियम भी है। यह काफी बिजी इलाका है।
– मैनचेस्टर एरिना यूरोप का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम है। यह 1995 में खुला था। यहां कई बड़े कॉन्सर्ट और स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन होता रहता है। कॉमनवेल्थ गेम्स भी यहां हो चुके हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


