
– कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने दो तेज धमाकों की आवाज सुनी। एक शख्स ने बताया, “बहुत तेज ब्लास्ट हुआ और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हम सब वहां से बाहर की ओर दौड़े।”
– 22 साल के एक चश्मदीद ने बताया, “सभी भाग रहे थे। कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि उन्होंने ब्लड देखा, जबकि दूसरे कुछ लोग कह रहे थे कि ये बैलून के फटने की आवाज थी।”



















