– एरिना के नजदीक रहने वाली सूजी मिशेल ने बताया, “उनका फ्लैट एरिना के पास ही है। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो देखा कि बड़ी तादाद में लोग इधर-उधर भाग रहे थे।”
– कॉन्सर्ट में मौजूद इसाबेल हॉजंस ने ‘स्काई न्यूज’ को बताया कि हर कोई डरा हुआ चीखता-चिल्लाता इधर-उधर भाग रहा था। ब्लास्ट के बाद पूरा गलियारा धुएं से भर गया।
आईएस के सपोर्टर्स ने ऑनलाइन जश्न मनाया
– आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सपोर्टर्स ने मैनचेस्टर हमले के बाद ऑनलाइन जश्न मनाया। हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।



















