
– बीबीसी के मुताबिक, एंडी होली अपनी पत्नी और बेटी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया- “मैं बेटी और पत्नी का इंतज़ार कर रहा था कि तभी तेज धमाका हुआ। मैं एक दरवाजे के पास से तीस फीट दूर दूसरे दरवाजे के पास जा गिरा। जब मैं उठा तो मैंने शवों को देखा। मेरे दिमाग में आया कि मैं एरिना में अंदर जाऊं और अपनी पत्नी और बेटी के बारे में पता लगाऊं।”



















