जिला प्रशासन के साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम छात्रावासों का औचक निरीक्षण करेगी। जिला प्रशासन विश्वविद्यालय के आसपास स्वघोषित छात्रनेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर और बैनर
हटाने के लिए भी तैयार हो गया है। परिसर में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन पर भी पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
यह है मामला
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों को बुधवार को परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। उन पर पथराव भी हुआ । 12 से ज्यादा शिक्षक चोटिल हो गए।


















