बहरीन के विदेश मंत्री खालिद बिन अहमद आले खलीफ़ा को ट्वीटर पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है, और इसका कारण उनका वह ट्वीट है जो उन्होंने कुद्स के बारे में किया है।

उन्होंने कुद्स के मामले की तरफ़ इशारा करते हुए उसे एक कम महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए लिखाः “अमरीका के विरुद्ध एक नए युद्ध की शुरूआत का कोई लाभ नहीं है” अगरचे बहरीन के एक उच्च अधिकारी द्वारा इस प्रकार का बयान बहुत अजीब नहीं है क्योंकि बहरीन ही वह पहला देश है जिसने यरूशलेम (कुद्स) को ज़ायोनी शासन की राजधानी के तौर पर अपना प्रतिनिधि मंडल भेजा था।


















