बहरीनी अधिकारी द्वारा फिलिस्तीन के मुद्दे को कम अहमियत वाला बताने पर ट्वीटर यूज़र्स ने इसे “अपमान जनक और धोखा” बताया और प्रश्न किया कि अगर इतना महत्वपूर्ण मुद्दा आले खलीफ़ा के लिए कम महत्वपूर्ण हो सकता है को वह कौन सा मामला है जो इनको महत्वपूर्ण लगता है?
विदेश मंत्री के ट्वीट पर अपना रोष प्रकट करते हुए बहरीन में फिलिस्तीनी जनता की सहायता कमेटी के प्रमुख, बहरीनी प्रतिनिधि मोहम्मद अलएमादी ने लिखाः “मंत्रीजी मुझे नहीं लगता आपके बयान का अर्थ यह है कि फिलिस्तीन का मुद्दा एक कम महत्वपूर्ण मुद्दा है… ईरान के विरुद्ध युद्ध में हम आपके साथ हैं लेकिन उसकी कीमत महत्वपूर्ण फिलिस्तीनी मुद्दी का बलिदान नहीं होगा।”
एक और यूज़र ने लिखाः “तुम ने अपना ट्वीट अरबी भाषा में क्यों नहीं लिखा?! क्या लोगों की प्रतिक्रिया से इतना डरते हो?! कुद्स एक कम महत्वपूर्ण मुद्दा है?! इतिहास तुम पर लानत करेगा।”


















