बहन के सवाल उठाने के बाद यह मामला काफी दिनों तक मीडिया में छाया रहा। सोहराबुद्दीन केस से उनके जुड़े होने के कारण जज लोया की मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताया गया था।
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने भी 8 जनवरी को बंबई हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर जज लोया की मौत की जांच कराने की मांग की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले महाराष्ट्र के पत्रकार बी.आर.लोन का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की जरुरत है।


















