जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस शांतनागौडर की बेंच ने शुक्रवार को लोया की मौत वाली याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने इस मामले को 15 जनवरी तक के लिए टाल दिया है। इस मामले की जांच के लिए कंाग्रेस नेता तहसीन पूनावाला और पत्रकार बी आर लोने ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर रखी हैं।
तहसीन पूनावाला की ओर से इंदिरा जय सिंह ने मामले की जांच कराने की मांग। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि इस मामले में पहले महाराष्ट्र के वकील राज्य सरकार से निर्देश लें। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी देखना भी जरूरी है। अब इस मामले में 15 जनवरी को सुनवाई होनी है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


