जमशेदपुर के जुगसलाई में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई. रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और पुलिस के जवान स्थिति को संभालना पड़ा. लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. लोगों की पत्थरबाजी में रैफ का एक जवान घायल हो गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसी और एसपी भी मौके पर पहुंचे.

दरअसल, जुगसलाई के सेंट जाॅन स्कूल में बनाए गए बूथ पर दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसके बाद बूथ पर तैनात जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को बूथ से खदेड़ दिया. इस दौरान कुछ देर तक मतदान बाधित रहा. लेकिन, थोड़ी देर बाद वोटिंग फिर से सुचारू हो गया.

थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में बूथ से हटकर कुछ दूरी पर दोबारा भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. सूचना पर रैफ के जवान के साथ डीएस और एसपी मौके पर पहुंचे. इसके बाद लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा गया. आंसू गैस के गोले भी दागे गए, ताकि स्थिति को काबू में किया जा सके. विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने इस मामले में चार-पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


