काबुल । अफगानिस्तान के काबुल में एक महिला पत्रकार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस महिला पत्रकार का नाम मीना मंगल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वो संसद की सांस्कृतिक सलाहकार भी थीं।

टोलो न्यूज के अनुसार मीना यहां तीन स्थानीय टीवी नेटवर्क में न्यूज एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं। रविवार सुबह बंदूकधारियों द्वारा ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।मंगल ने हाल ही में अपने सोशल-मीडिया पेज पर पोस्ट कर बताया था कि उन्हें अज्ञात लोगों से मौत की धमकी मिल रही थी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि मोटरसाइकिल पर एक बंदूकधारी ने बाजार में पहले हवा में चार राउंड गोली चलाई। इसके बाद उन्होंने मंगल को गोली मार दी।
Raise voice against the brutal killing of our sister Meena Mangal pic.twitter.com/yJvUClyaSb
— Sherin Gharwool Wazir (@GharwoolWazir) May 12, 2019
मंगल ने एक दशक से अधिक समय तक निजी एरियाना टीवी, पश्तो भाषा की चैनल लामार और राष्ट्रीय चैनल शमशाद टीवी के लिए एंकर के रूप में काम किया है। वे अफगान महिलाओं और लड़कियों के हक के लिए काम करती थीं। इसके लिए वो सोशल-मीडिया पेज भी चलाती थीं। मंगल ने 2017 में अपनी मर्जी के खिलाफ अरेंज मैरिज के लिए मजबूर किये जाने और तलाक लेने की प्रक्रिया से गुजरने के बारे में विस्तार से लिखा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बम विस्फोट में अब-तक कुल 15 पत्रकार मारे जा चुके हैं , जिनमें से नौ की एक ही दिन मौत हो गई थी।
Completely shocked by the assassination of former TV journalist #MeenaMangal perpetrators must be taken to court. pic.twitter.com/O09WoMPllL
— Shawali kayhan🌀 (@imsk_r) May 11, 2019
गौरतलब है कि तालिबान नेताओं ने हाल ही में अमेरिकी वार्ताकारों के साथ शांति वार्ता में कहा है कि वे अब लड़कियों की शिक्षा और महिलाओं के लिए रोजगार के खिलाफ अपने प्रतिबंध पर जोर नहीं दे रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार के लिए काम करने वाले कार्यकर्तायों ने इस दावे चिंता जाहिर की हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि शांति समझौते से तालिबान युग की वापसी हो सकती है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


