वहीं कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला हुआ है जिसमें चार जवानों के घायल होने की खबर है. हमले की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि चार जगहों पर सुरक्षाबलों पर हमला हुआ है. श्रीनगर के फतेहकदल में आतंकियों ने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान पर ग्रेनेड से हमला हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए. राहत की खबर ये है कि जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. एक और हमला लाल चौक के पास आतंकियों ने ग्रेनेड से किया जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ.
भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के बीच बातचीत के बाद दोनों सेनाओं ने समान बयान जारी कर कहा कि दोनों देश 15 साल पुराने संघर्ष विराम समझौते को पूरी तरह से लागू करने पर सहमत हुए हैं. साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन ना हो.














