36 हजार किमी ट्रैक नवीनीकरण
रेल मंत्री पीयूष गोयल की प्रशंसा में जेटली ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 4000 किलोमीटर ट्रैक का नवीनीकरण हो जाएगा। अगले साल के लिए 36000 किलोमीटर ट्रैक नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिससे रेल फ्रैक्चर होने की संभावना शून्य हो जाए और ट्रेन हादसे न हो। रेलवे की क्षमता विस्तार को आगे बढ़ाते हुए जेटली ने 2018-19 के लिए 12000 नए वैगन, 5160 नए कोच और 700 नए इंजनों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है।
ट्रेनों में लगेंगे फॉग सेफ डिवाइस
कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित परिचलान के लिए फॉग सेफ डिवाइस को ट्रेनों मे लगाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही वर्षो से रेल हादसों को रोकने के लिए ट्रेन वार्निंग एंड प्रोटेक्शन सिस्टम (टीपीडब्ल्यूएस) लगाने का ऐलान किया है। टीपीब्ल्यूएस में ड्राइवर को सिग्नल देखने की जरूरत नहीं है वह इंजन के कैब में लगे स्क्रीन पर सिग्नल सिस्टम से ट्रेन चलाएगा।
विस्तार योजना
4267 मानव रहित रेलवे क्रासिंग अगले दो साल में खत्म किए जाएंगे
90 किलोमीटर मुंबई लोकल नेटवर्क का दोहरी करण 11 हजार करोड़ की लागात से होगा।
150 किलोमीटर नए लोकल ट्रैक का विस्तार मुंबई में 40 हजार करोड़ की लागात से।
160 किलोमीटर नए सबअर्बन ट्रैक का विस्तार बेंगलुरु में 17 हजार करोड़ की लागात से।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


