इराक़ के स्वयं सेवी बल हिज़्बुल्लाह संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के समर्थन और मैदाने जंग में क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम की उपस्थिति के कारण सीरिया और इराक़ से आतंकवादी गुट दाइश का सफ़ाया हो गया।

इराक़ के हिज़्बुल्लाह संगठन के प्रवक्ता जाफ़र हुसैनी ने इर्ना से बात करते हुए कहा कि इराक़, सीरिया और लेबनान में आतंकवादी गुटों पर विजय, इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा सीरिया और इराक़ के सच्चे समर्थन तथा अमरीका, सऊदी अरब और ज़ायोनियों के वर्चस्व सहित समस्त ख़तरों से मुक़ाबले के लिए सीरिया और इराक़ की अखंडता के तेहरान द्वारा भरपूर समर्थन के कारण संभव हो सका है।
Pages: 1 2


















