पटेल को सम्मानित करने आए कबाड़ के व्यापारी अनवर कलंदर ने कहा, ”मैं यहां हार्दिक को सपोर्ट करने आया हूं, क्योंकि वह जो अपने समुदाय के लिए कर रहे हैं, जरूरी है।” पटेल ने बिना नाम लिए गोधरा से कांग्रेस विधायक सीके रौलजी जो कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, पर कहा, ”मैं यहां आपके मुद्दों और अधिकारों के लिए लड़ने आया हूं। वक्त आ गया है कि जिन्होंने हमें धोखा दिया, उन्हें सबक सिखाया जाए।”
मधेली में उन्होंने कहा कि वे किसी राजनैतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे, बल्कि समुदाय के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा,‘मैं अपने समुदाय के हक के लिए लड़ रहा हूं। हम अपनी तीन मुख्य मांगों- ‘आरक्षण’, ‘युवाओं को रोजगार’ और ‘गुजरात के किसानों को कर्ज माफी’ पर कायम रहेंगे। जो भी पार्टी इससे सहमत होगी, हम उसका समर्थन करेंगे।”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


