पहले की सरकारों के समय में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी के समय भारत को सफेद झंडा दिखाने की ताकीद की गयी थी पर हमने स्थायी आदेश दे दिया है कि इसका जवाब देते समय गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए। मोदी सरकार में भारत कमजोर नहीं रहा। चीन के डोकलाम गतिरोध से भी यह स्पष्ट हो गया। 1962 की चीन की लड़ाई का नतीजा भी सब जानते हैं पर अब ऐसा नहीं है।
सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी तथा इसके लिए दुनिया भर मेें बदनाम कांग्रेस के शाहजादे राहुल गांधी को गुजरात का विकास नहीं दिखता जबकि पूरी दुनिया आज इसके मॉडल को सराह रही है। कांग्रेस सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खाते थे जबकि मोदी सरकार के मंत्री पर कोई ऐसे आरोप नहीं लगा सकता। हम सत्ता के लोभ में सरकार में नहीं हैं। इसीलिए भ्रष्टाचार पर रोकने के लिए कडे फैसले भी ले रहे हैं। हमे सत्ता की नहीं देश की चिंता है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


