सिंह ने आज गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में सत्तारूढ भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा के क्रम में एक चुनावी सभा में कहा कि सरदार पटेल ने जैसे जूनागढ और हैदराबाद की रियासतों को कड़ाई से भारत में मिलाया था अगर नेहरू जी ने उन्हें ही कश्मीर के मामले की भी जिम्मेदारी दे दी होती तो आज यह कोई समस्या हीं नहीं होता। पर ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने नाम पाक के उलट नापाक हरकतें छोड नहीं रहा। यह अपनी धरती से भारत में लोगों की हत्या के लिए आतंकवादी भेजता है पर अब सुरक्षाबलों को इनसे निपटने की पूरी छूट दे दी गई है जिसका नतीजा है कि रोज आतंकवादी मारे जा रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं हुआ। पाकिस्तान की हरकते अब लंबे समय तक नहीं चल पाएंगी।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


