इराक़ में भ्रष्टाचार इतना भयावह रूप धार चुका है कि इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने मार्च 2018 में अपने एक बयान में कहा कि इस समय भ्रष्टाचार आतंकवाद से ज़्यादा ख़तरनाक हो गया है क्योंकि भ्रष्टाचार को खुल्लम खुल्ला दुश्मन नहीं समझा जाता।
इस बात के मद्देनज़र कि इराक़ में दाइश की हार से इस देश में सुरक्षा चुनौतियां काफ़ी कम हो गयी हैं, इराक़ की अगली संसद के पास यह अवसर होगा कि वह इराक़ी जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार को प्राथमिकता दे। ऐसा लगता है कि इसी उम्मीद के साथ इराक़ी जनता 12 मई के चुनाव में व्यापक स्तर पर भाग लेगी।


















