गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में फिलीस्तीनियों ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री की तस्वीरें जला कर विरोध प्रदर्शन किया है।
शांति प्रयासों को खतरा
नेल्सन मंडेला की ओर से बनाई गए पूर्व नेताओं वाले एल्डर्स ग्रुप ने कहा है कि अमेरिकी फैसला मीडिल ईस्ट में शांति प्रयासों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने लिखा है, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले पर आज मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे रुख को पलट दिया और यरूशलम पर अंतरराष्ट्रीय सहमति को तोड़ दिया है।’ उन्होंने लिखा है कि मैं उम्मीद करता हूं फिलीस्तीन और अरब देश संयम बरतेंगे और अमेरिका के सहयोगी देश, अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से वॉशिंगटन की नीति को प्रभावित करने के लिए जो कुछ कर सकते हों, सब करेंगे।’ उन्होंने सभी पक्षों को एहतियात बरतने की हिदायत दी, ‘सभी पक्षों को उन सभी तनाव बढ़ाने वाली चीजों से बचना होगा जिससे हिंसा भड़कने की संभावना हो।’



















