फिलीस्तीन के लोगों का कहना है कि ऐसा करना मौत को गले लगाने जैसा है। जबकि इजरायल ने बाकी देशों से भी अमेरिका का अनुसरण करने की अपील की है।

लेकिन इजरायल समर्थक एक उदारवादी एडवोकेसी ग्रुप के मुखिया जे स्ट्रीट ने ट्रंप के फैसले की सोशल मीडिया पर निंदा की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि एक खतरनाक और जल्दबाजी वाले फैसले में ट्रंप ने यरूशलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता दे दी है।



















