मुंबई: समय गुजरने के साथ ही अंडर-वर्ल्ड भी अब काफी बदल चूका है। पहले अपनी काली कमाई को हवाले जैसे तरीकों से यहाँ से वहां पहुँचाने या काले से सफेद बनाने की बजाय अब यह कार्पोरेट तरीका अपना रहा है। यह खुलासा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर से पूछताछ के दौरान हुआ है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक फर्जी नामों से स्थापित शील कंपनियों द्वारा वसूली की रक़म विदेश भेजा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ में एसी दर्जन भर कंपनियों का खुलासा हुआ है, जिसका इस्तेमाल ज़बरदस्ती वसूली की गई रकम को विदेश भेजने के लिए किया जा रहा है।
Pages: 1 2


















