नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी सुबह करीब 7 बजे की गयी है। छापेमारी में एनआईए ने सलाहुद्दीन के घर से जरूरी कागजात बरामद किए हैं।
जो पैसा ट्रांसफर हुआ वह कथित रूप से हिजबुल को फंड देने के लिए था, यह पैसा 2011, 2012, 2013 और 2014 में यूसुफ को चार किश्तों में भेजा गया था। एनआईए के मुताबिक, दोनों ने कई बार फोन पर भी बात की थी।
2011 के टेरर फंडिंग केस में छह और आरोपी भी थे। जिसमें से चार (गुलाम मोहम्मद भट्ट, मोहम्मद सादिक गनी, गुलाम जिलानी लीलू, अहमद डग्गा) तिहाड़ में बंद हैं और बाकी दो (मोहम्मद मकबूल पंडित और एजाज भट्ट) फरार हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


