सभी जनपद अपने-अपने मशहूर उत्पाद को आगे बढ़ाएंगे, तो बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सुलभ हांेगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास विभाग ने सराहनीय काम किया है। युवा कल्याण और कौशल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे, तो निर्धारित लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार ने देश और प्रदेश के विभागों के साथ समन्वय करके नौजवानों के कौशल विकास हेतु उत्तम योजना बनायी है। राज्य सरकार निवेश प्रोत्साहन के लिए इन्वेस्टर्स समिट भी करने जा रही है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


