इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए वित्तीय संस्थानों को आगे आना होगा। राज्य में लगभग 16,500 बैंक शाखाएं हैं, इन्हें बढ़ाकर 25 हजार करना होगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई में सम्पन्न रोडशो के दौरान उनकी बैठक देश के बड़े वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ हुई। उन सभी ने देश और प्रदेश के विकास के दृष्टिगत राज्य में युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए वित्तीय गतिविधियां बढ़ाने पर सकारात्मक रुख दर्शाया है।
योगी ने कहा कि राज्य सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना को प्रोमोट कर रही है। इसके माध्यम से ही कौशल विकास में प्रशिक्षित युवाओं को बड़ी संख्या मंे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सुलभ होंगे। वाराणसी की साड़ी, लखनऊ की चिकन, मेरठ के स्पोट्र्स के सामान, फिरोजाबाद की चूड़ियां, अलीगढ़ के ताले, मुरादाबाद का पीतल का सामान जैसे प्रदेश के लगभग प्रत्येक जनपद का अपना एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी प्रतिष्ठा और मांग पूरी दुनिया में है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


