किसानों को 70 हजार करोड़ रुपए की धनराशि सहायता के रूप में दी गई है। राज्य में बायो डीजल की 04 यूनिटों की स्थापना होने पर किसानों की आय बढ़ेगी। पुआल का इस्तेमाल बायो डीजल में होने से पुआल जलाने से पर्यावरण को होने वाला नुकसान भी रुकेगा तथा खेत भी उर्वर रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले वर्ष को युवाओं को समर्पित करेगी। प्रदेश की आबादी का 60 प्रतिशत युवा हैं, जिन्हें रोजगार चाहिए। आगामी वर्ष में 04 लाख सरकारी नौकरियांे के अवसर युवाओं को सुलभ होंगे। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश सरकार का राज्य में 05 लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रयास है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


