प्रदेश सरकार ने भी केन्द्र सरकार का अनुसरण करते हुए राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके तहत 6 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है, 04 लाख युवाओं का प्रशिक्षण पूरा हो गया है और 01 लाख 40 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में लावा, इण्टेक्स, फोर्टिस, बिग बाजार, रेमण्ड्स, भीलवाड़ा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार भी प्राप्त हुआ है।
योगी ने कहा कि राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी 21 व 22 फरवरी को ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने वर्तमान वर्ष को किसानों को समर्पित किया था। इस दौरान किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


