देबजित रॉय की पत्नी प्रियदर्शिनी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें गुरुवार शाम पुलिस ने थाने में बुलाया घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया गया था| देबजित रॉय के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज़ किये हैं| उनमें से एक ड्राइवरों द्वारा शिकायत पर आधारित है। दूसरे मामले को पुलिस ने ख़ुद अपनी तरफ़ से दर्ज़ किया है| उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी कर्मचारी को रोकना और जनता के साथ दुर्व्यवहार करना शामिल है|

















