एक अन्य मामले में उत्तर बंगाल के बालूरघाट के निवासी अनुपम तरफदार और देबजित रॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है| जिन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान शहर के यातायात पर फेसबुक के द्वारा आलोचना की थी| 27 सितंबर को, रॉय ने बंगाली में एक पोस्ट अपलोड किया था| द टेलीग्राफ में एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा था कि “बाईकर्स’ जो भी आप करते हैं| अगर आप व्यापारी हैं तो आप को अपनी गाड़ी शाम 4 बजे से पहले पहले ही गैराज में पार्क करनी पड़ेगी वरना आप घर वापिस नहीं जा सकते’|

















