मुंबई अभिनेत्री कंगना रनौत और और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जब बीएमसी ने बुधवार को अपना हथौड़ा लहराया, तो कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की, जिसने नोटिस लिया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के बंगले पर अवैध निर्माणों पर BMC की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई गुरुवार को अपराह्न तीन बजे फिर से होगी।
बीएमसी ने अवैध निर्माणों का हवाला देते हुए कंगना के कार्यालय में तोड़ फोड़ की है। कोर्ट के आदेश से करीब दो घंटे पहले बीएमसी कंगना के बंगले में दाखिल हो गई। लकिन अदालत के आदेश के बाद, बीएमसी अधिकारियों ने तोड़ फोड़ बंद कर दी और बाहर आ गए।
तुमने जो किया अच्छा किया 🙂#DeathOfDemocracy pic.twitter.com/TBZiYytSEw
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तोड़ फोड़ पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जिसका अर्थ है कि आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी ।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303634456658366464?s=20
आपको बता दें कि बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट में पाली हिल रोड पर अभिनेत्री कंगना रनौत के फिल्म कार्यालय के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए ध्वस्त कर दिया है। कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
कलाकार कंगना ने चंडीगढ़ से जब हवाई जहाज़ से मुंबई का रुख किया तो एयरपोर्ट के बाहर उनके विरोधियों और समर्थकों ने खूब नारे बाज़ी की. शिव सेना ने कंगना का काले झंडे दिखाए और करनी सेना ने शिव सेना नीत राज्य सरकार को बुरा भला कहा .
#DeathOfDemocracy pic.twitter.com/Ts5GP9deOh
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
इस बीच कंगना ने ट्वीट्स करके अपने न केवल आक्रोश को प्रकट किया बल्कि तोड़ फोड़ करने वालों को बाबर और अपनी सम्पति को राम का मंदिर तक कह डाला .उन्होने कहा के बाबर सुन लो मंदिर तुम गिराओगे और हम मंदिर ज़रूर बनाएंगे .राजनीती पर नज़र रखने वालों का कहना है के कंगना राजनीती में जाने के लिये आतुर हैं और पीछे के दरवाज़े से कलाकार की मद्दद भारतीय जनता पार्टी कर रही है ताकि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से सियासी बदला लिया जा सके.
मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम 🙏 pic.twitter.com/KvY9T0Nkvi
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020
सोशल मीडिया पर यह “जंग” ज़्यादा ही नज़र आरही है और दोनों ओर के समर्थकों ने मोर्चा संभाल रखा है ट्वीट्स की बारिश हो रही है /
#BharatForKangana | CM Jairam Thakur backs 'daughter of Himachal' Kangana Ranaut, slams Maha govt's 'vendetta' https://t.co/bVHTSGlfoZ
— Republic (@republic) September 9, 2020



















