वाराणसी। लोकसभा चुनाव में भारी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। वह पीएम पद की शपथ लेने से पहले सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री काशी पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस लाइन से कार से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपाध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक होते हुए मंदिर पहुंचें। इस दौरान कार से ही वह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम के स्वागत में चौराहों को सजाया गया है। हर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लहराकर पीएम का स्वागत किया।
PM Modi in Varanasi for thanksgiving, prays at iconic temple
Read here: https://t.co/FmZJczrbkN pic.twitter.com/38jAVizhNu
— NDTV Videos (@ndtvvideos) May 27, 2019
– काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मोदी, लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया
– बाबतपुर एयरपोर्ट पर यूपी के राज्यपाल राम नाइक और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पीएम मोदी का स्वागत।
– मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी ‘आभार यात्रा’ की शुरुआत करेंगे।
– विधिविधान से पूजन कर वह बड़ालालपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल जाएंगे, जहां उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका आभार व्यक्त किया
– इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के कई मंत्री समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
– मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान पुलिस लाइन से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक की सड़क यात्रा के दौरान उनके जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
– वाराणसी में होगा मोदी का शाही स्वागत। रंग बिरंगी वेशभुषा में कई स्थानों पर लोग कर रहे हैं मोदी का इंतजार














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


