New Delhi. इस लोकसभा चुनाव में सभी राजनेता अपने अलग अलग अंजाद से जनता को रूबरू कराते रहे हैं। नेताओं की इस होड़ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहते। इसी के चलते सामाजिक मंच फेसबुक और ट्विटर पर वह लगातार सक्रिय रहते है। बीते दिन उनकी ऐसी ही एक पोस्ट खासा चर्चित रही जिसमें वह हेलीकाप्टर में आई खराबी को दूर करने में वह पायलट की मदद करते नजर आए।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के ऊना में रैली करने पहुंचे।
उना में रैली संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने एक फेसबुक लाइव किया। जिसमें उन्होंने बताया कि, उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया है।
वह उसे ठीक करवाने में मदद कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ हेलीकॉप्टर का पायलट भी चॉपर के दरवाजे को ठीक करता हुआ दिख रहा है।

दरअसल राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचे तो लैंडिंग के बाद उन्होंने पायलट को बताया कि चॉपर के दरवाजे में कुछ समस्या है।
इस पर जब पायलट हेलीकॉप्टर के दरवाजे को ठीक करने में जुटा तो राहुल गांधी उसकी मदद करने लगे। राहुल गांधी की इस गतिविधि को उनकी टीम ने फेसबुक पर लाइव किया।

इस लाइव वीडियो में राहुल गांधी स्क्रू ड्राइवर लेकर खुद भी पायलट की मदद करते दिख रहे हैं। वे पायलट को बता रहे हैं कि समस्या किस जगह आ रही है।
इसके बाद मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन हेलीकॉप्टर के दरवाजे ठीक करने में जुट गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने फेसबुक लाइव कर रहे शख्स को वीडियो न बनाने की बात कही। जिस पर राहुल ने भी अपनी टीम के सदस्य से वीडियो रिकार्डिंग बंद करने का कहा।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


