भोपाल। मध्यप्रदेश में रोड शो के दौरान उस समय भाजपा कार्यकर्ता सकते में आ गए जब भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह रथ से फिसल गए।

दरअसल, शाह अशोक नगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान चुनाव रथ से उतरते समय अचानक उनका पांव फिसल गया और वे गिर पड़े। हालांकि वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल उठा लिया।
शाह जब उठकर खड़े हो गए तब भी एक कार्यकर्ता ने उनका हाथ थाम रखा था। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले उस कार्यकर्ता का हाथ अपने हाथ से हटाया उसके बाद कार्यकर्ताओं का कंधा पकड़कर रथ से नीचे कूद गए।

मिजोरम में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम टुईपुई विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से उतरते समय पांव फिसल जाने की वजह से जमीन पर गिर गए। उनका यह वीडियो अब यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से नीचे उतरते समय फिसल गए और जमीन पर गिर पड़े। दक्षिण पश्चिम मिजोरम का यह इलाका चकमा जनजाति का गढ़ है। भाजपा अबकी राज्य में अपना खाता खोलने के लिए इन आदिवासियों को लुभाने का प्रयास कर रही है।














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


