सीएम योगी आदित्नाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घायलों को 2-2 लाख रुपये की अर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही सभी संबंधित अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।
सीएम ने बताया कि घायलों के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी कराई गई है। यहां आपको बता दें कि सीएम योगी अपने तीन दिवसीय दौरे पर मॉरीशस गए थे जहां से लौटते ही वह घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।



















