यहां आपको बता दें कि बुधवार (1 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी की ऊंचाहार इकाई में बॉयलर फटने से भड़की भीषण आग लग गई थी, इस हादसे में अब तक 32 से अधिक लोगों की मौत हो चकी है और 150 से अधिक लोग घायल हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के बाद पहुंचे लखनऊ और एयरपोर्ट से सीधा सबसे पहले NTPC में घायल मरीजों का जायजा लेने एस पी जी आई पहुंचे जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने NTPC में सभी घायलों से मुलाकात की और जाना हालचाल।



















