सोमवार को अमेरिकी जनता ने व्हाइट हाउस के सामने रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में व्हाइट हाउस के सामने किए गए इस विशाल प्रदर्शन में इस देश के मुसलमानों और मानवाधिकार संगठनों, इस्लाम अमेरिका संपर्क परिषद, उत्तरी अमेरिका के इस्लामी समुदाय, अमेरिकी मुसलमानों के संगठनों तथा अन्य विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।

व्हाइट हाउस के सामने रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार की सरकार से मांग की है कि वह रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ जारी प्रयोजित हिंसा के सिलसिलों को बंद करे। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर उठा रखे थे, जबकि प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए म्यांमार में होने वाले जनसंहार पर अमेरिकी सरकार की चुप्पी पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी आलोचना की है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


