केंद्र सरकार ने आधार के जरिए मौजूदा मोबाइल फोन ग्राहकों के पुन: सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक सुगम और सुविधाजनक कर दिया है। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि आधार-मोबाइन नंबर लिंक के लिए तीन नए तरीके लाए गए हैं, जिसमें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी शामिल है। लोगों की सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
लेकिन जिन लोगों के पास अभी आधार नहीं है, उन्हें भी अन्य दस्तावेजों से नए मोबाइल कनेक्शन मिल सकेंगे। दूरसंचार विभाग ने ओटीपी, एप और इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स (आईवीआरए) के जरिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने संबंधी नए निर्देश दूरसंचार कंपनियो को जारी कर दिया है। सिन्हा ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनियों को विकलांग, बीमार या उम्रदराज लोगों को घर के दरवाजे तक पुन: सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही तीनों नए तरीकों को जल्द से जल्द लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


