उन्होंने कहा कि 50 करोड़ मोबाइल विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में पहले से पंजीकृत हैं। नए निर्देशों के मुताबिक सेवा प्रदाता से वेबसाइट और अन्य माध्यमों से आनलाइन व्यवस्था भी स्थापित करने को कहा गया है, जिससे लोग इस तरह की सेवा के लिए आग्रह भेज सकें। गौरतलब है कि बीते अगस्त माह में सरकार ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आधार से सभी पुराने मोबाइल ग्राहकों के नंबर लिंक करने को कहा था। नए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि दूरसंचार कंपनी को आंखों की पहचान के जरिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की सुविधा भी उचित दूरी पर मुहैया करानी होगी।
Pages: 1 2


















