सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘गोमती रिवर फ्रंट’ में हुए करोड़ों के घोटाले की पहली एफआईआर सोमवार को गोमती नगर थाने में दर्ज की गई। शासन के आदेश पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सिंचाई विभाग के आठ इंजीनियरों को नामजद किया गया है।

रिवर फ्रंट परियोजना में हुए घोटाले की शुरुआती जांच न्यायमूर्ति आलोक सिंह की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तय करने का आदेश दिया था। खन्ना कमेटी ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है।
Pages: 1 2















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


