अमेरिकी सिंगर अरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में सबसे ज्यादा तादाद यूथ की थी। इनके पेरेंट्स शो खत्म होने के बाद स्टेडियम के बाहर इंतजार कर रहे थे। ब्लास्ट के बाद इससे और अफरा-तफरी मच गई।

लंदन. मैनचेस्टर शहर में सोमवार की रात आतंकी हमला हुआ। इसमें 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 59 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। हमला उस वक्त हुआ, जब यहां के मैनचेस्टर एरिना में अमेरिकी सिंगर अरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट खत्म हो गया था। हमले के बाद स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई।
लोग एग्जिट गेट की तरफ भागने लगे। वहीं, स्टेडियम के बाहर अपने बच्चों का इंतजार कर रहे पेरेंट्स और दूसरे लोगों ने अपनों को खोजने के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगी। एक शख्स ने बताया कि मैं ब्लास्ट से करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सपोर्टर्स ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया। पेरेंट्स बाहर इंतजार कर रहे थे…
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


