टिलरसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें एनबीसी की उस रिपोर्ट के बाद कही, जिसमें टिलरसन के इस्तीफ़े की बात कही गई थी.
‘ट्रंप के साथ मजबूती से खड़ा हूं’
टिलरसन ने आगे कहा, ”मेरी प्रतिबद्धता राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमेशा की तरह मज़बूत है और ये तब तक रहेगी, जब तक इसकी ज़रूरत होगी.”
एनबीसी ने वाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से कहा था कि टिलरसन जुलाई में इस्तीफ़ा देने वाले थे और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए टिलरसन को उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने भी सलाह दी थी.


















