संभल: एक ज़माने में बम्बई पुलिस की मूर्खता पूर्ण कार्रवाइयों को बॉलीवुड फिल्मों मैं खूब दिखाया जाता था. अब उत्तर पुलिस की नादानी पर सोशल मीडिया मैं ज़बरदस्त मज़ाक़ उड़ाया जा रहा है. यूपी पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए मुंह से ठाय- ठाय(करती है यहां बदमाशों का पीछे करने गई यूपी पुलिस की टीम को उस वक्त शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब फायर करते वक्त पिस्टल ने धोखा दे दिया।

उसके बाद बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने ठाय- ठाय की आवाज निकालना शुरू कर दिया। इस विडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया में यूपी पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।
शुक्रवार को यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच असमोली थाने इलाके में आमना -सामना हुआ। पुलिस बदमाश का पीछा करते हुए एक घने जंगल के पास तक पहुंच गई। वहीं पुलिस को पीछे आते हुए देख बदमाश भागकर जंगल के अंदर छिप गया।
पुलिस ने उसे बाहर निकलने और सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी लेकिन उसने पुलिस की एक न सुनी। इसके बाद पुलिसवालों ने फायर करने के लिए पिस्टल निकाली। जैसे ही दरोगा ने अपनी पिस्टल निकालकर गोली चलानी चाही बंदूक ने धोखा दे दिया। पुलिसवालों की कई कोशिशों के बाद भी फायर नहीं हो पाया। मजबूरन पुलिस ने मुँह से थें थें करना शुरू करदिया
लकिन उसके बावजूद पुलिस ने २५ हज़ार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ लिया


















