एटा के डीएम अमित किशोर ने बताया कि मृतकों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें से जिनके पास भूमि होगी उनको कृषक बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रक के कागजातों की भी जांच की जा रही है। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राईवर की भी मौत हो चुकी है।


















