एटा: यूपी के एटा जिले में शुक्रवार (05 मई) को सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 
घायलो को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। जिनमें से 7 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी हैं। एटा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 14 मृतको का पोस्टमाॅर्टम करा दिया गया है।


















