
घटना एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में गांव सरायनीम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के शिकार हुए लोग ट्रक में सवार लोग आगरा से तिलक समारोह लौट रहे थे तभी उनका ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में पलट गया। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर के नींद लगने की वजह से हुआ। मौके पर डीएम व एसएसपी पहुंच गए।


















