सऊदी अरब के डिप्टी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने वरिष्ठ पत्रकार दाऊद शरयान को जो इंटरव्यू दिया और जो मंगलवार को कई टीवी चैनलों से एक साथ प्रसारित हुआ, वह सऊदी अरब के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण साक्षात्कार है

प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान इस साक्षात्कार में डिप्टी क्राउन प्रिंस या क्राउन प्रिंस की हैसियत से नहीं बल्कि राजगद्दी पर बैठने जा रहे नरेश के रूप में बात करते दिखाई दिए।
saudi arabia
प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने अपने इस इंटरव्यू में ईरान से बातचीत के सारे दरवाज़े बंद करते हुए कहा कि हम ऐसी शासन व्यवस्था से कैसे समझौता कर सकते हैं जो चरमपंथी विचारधारा पर आधारित है और जिसमें पूरे इस्लामी जगत और उसके पवित्र स्थलों पर नियंत्रण करने और शिया मत फैलाने और बारहवें इमाम हज़रत महदी अलमुन्तज़र की वापसी के लिए प्रष्ठभूमि तैयार करने की बात कही गई है।
saudi arabia
प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने अपने साक्षात्कार के आख़िर में एक ख़तरनाक बात कही। उन्होंने कहा कि हम इस बात की प्रतीक्षा में नहीं बैठेंगे कि लड़ाई सऊदी अरब की सीमा के भीतर पहुंचे बल्कि हम लड़ाई ईरान के भीतर ले जाएंगे, ईरानी, मुसलमानों के क़िब्ले पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं।
saudi arabia
लड़ाई ईरान के भीतर ले जाने का मतलब जातीय व सांप्रदायिक अल्पसंख्यकों विशेष रूप से सुन्नी समुदाय को भड़काना और उन्हें हथियार और पैसा सप्लाई करना है जैसा कि यमन, इराक़ और सीरिया में किया गया है या इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान में हुआ है।
saudi arabia
www.shahernama.com



















